Friday, June 18, 2021

सिंगल-लिफ्ट और सिंगल-सिलेंडर जैक्वार्ड शेडिंग मैकेनिज्म (Single lift single cylinder jacquard shedding mechanism )

 सिंगल-लिफ्ट और सिंगल-सिलेंडर जैक्वार्ड शेडिंग मैकेनिज्म:


जैक्वार्ड शेडिंग का उद्देश्य:

- बुने हुए कपड़े में बुनाई या डिज़ाइन एक शेडिंग तंत्र द्वारा बनाया जाता है।


- यदि करघे में टैपेट शेडिंग मैकेनिज्म हो तो हील्ड शाफ्ट का लिफ्टिंग प्लान फिक्स हो जाता है।


- टैपेट शेडिंग मैकेनिज्म में पिक एंड एंड्स प्रति रिपीट की संख्या सीमित हो जाती है। ये सीमाएँ हमें बड़े वीव पैटर्न  को बनाने की अनुमति नहीं देती हैं।


- यदि करघे में डोबी शेडिंग है, तो छोटे ज्यामितीय डिजाइन  की बुनाई संभव है क्योंकि डॉबी तंत्र में विभिन्न लिफ्टिंग मोड में 28 हील्ड शाफ्ट तक संचालित करने की क्षमता है


- बुनाई या डिज़ाइन जिसमें प्रति रिपीट एंड्स और पिक्स एक सीमा के अंदर  होते हैं, तो उन डिजाइंस को डॉबी लूम पर बुना जा सकता है।


- यदि डिज़ाइन रिपीट में डॉबी में मौजूद जैक लीवर की संख्या की तुलना में प्रति रिपीट एंड्स और पिक्स  की संख्या अधिक है तो हम इस तरह के बड़े डिज़ाइन का उत्पादन नहीं कर सकते हैं।


- जैक्वार्ड शेडिंग में विभिन्न लिफ्टिंग क्रम  में बड़ी संख्या में वार्प एंड्स  को ऊपर नीचे  करने की क्षमता है।


- हम जेकक्वार्ड शेडिंग का उपयोग करके बड़े पुष्प, सजावटी और ज्यामितीय बुने हुए डिज़ाइन तैयार कर सकते हैं।


-जेकक्वार्ड शेडिंग  में डिज़ाइन पैटर्न में मौजूद  प्रत्येक वार्प  एन्ड की लिफ्टिंग  अलग - अलग जे नियंत्रित हो जाती है।


सिंगल लिफ्ट और सिंगल सिलेंडर जेकक्वार्ड की संरचना:


- नाइफ  ग्रिफ पर लगे होते हैं। ग्रिफ़ ऊपर और नीचे की ओर गति  करता है।


- हुक का निचला सिरा जाली पर टिका होता है।


- नीडल की आंख के माध्यम से प्रत्येक हुक के साथ एक नीडल लगी होती  है।


- नीडल  का अगला सिरा नीडल बोर्ड के छेद से होकर गुजरता है।


- नीडल  के पिछले सिरे पर एक प्रेशर स्प्रिंग लगा होता है। - प्रेशर स्प्रिंग हमेशा नीडल को सिलेंडर की ओर धकेलता है।


- पैटर्न सिलेंडर नीडल  बोर्ड के सामने लगा होता है। पैटर्न सिलेंडर के एक तरफ एक स्टार व्हील लगा होता है।


- पंच कार्ड चेन पैटर्न सिलेंडर के ऊपर लगा होता है।


- प्रत्येक हुक का निचला सिरा नैक कॉर्ड  के ऊपरी सिरे से जुड़ा होता है।


- अब नैक कॉर्ड, हुक के ठीक नीचे लगे टग बोर्ड के छिद्रों से होकर गुजरती है।


- नेक कॉर्ड के निचले सिरे पर एक एस-लिंक लगा होता  है।


- एस-लिंक हार्नेस कॉर्ड के ऊपरी सिरे से जुड़ा होता है। यह हार्नेस कॉर्ड करघे पर लगे कंबर बोर्ड के छेद से होकर गुजरता है।


- हार्नेस कॉर्ड का निचला सिरा हील्ड वायर के ऊपरी सिरे से जुड़ा होता है। हील्ड वायर का निचला सिरा लिंगो से जुड़ जाता है।


- जेकक्वार्ड क्रैंकशाफ्ट के माध्यम से घूर्णन गति प्राप्त करता है। गति हस्तांतरण के लिए स्प्रोकेट व्हील और चेन का उपयोग किया जाता है।

सिंगल-लिफ्ट और सिंगल-सिलेंडर जेकक्वार्ड का कार्य सिद्धांत:


- जेकक्वार्ड शाफ्ट, क्रैंक शाफ्ट पर लगे स्प्रोकेट व्हील  के माध्यम से गति प्राप्त करता है।


- क्रैंक शाफ्ट और जेकक्वार्ड शाफ्ट एक स्प्रोकेट व्हील चेन के माध्यम से जुड़े होते  हैं।


- एक्सेंट्रिक  कैम का उपयोग ग्रिफ़ को ऊपर और नीचे की ओर गति प्रदान करने के लिए किया जाता है।


- जब क्रैंक शाफ्ट एक चक्कर पूरा करता है तो ग्रिफ ऊपर और नीचे की गति का एक चक्र बनाता है।

 

- ग्रिफ पर लगा नाइफ, हुक के ऊपरी सिरे की तुलना में थोड़ा नीचे आता है। इस स्थिति को चयन स्थिति भी कहा जाता है।


- पैटर्न सिलेंडर के ऊपर लगा  पंच कार्ड , नीडल  के सामने के छोर को धक्का देता है।


- कार्ड का बिना होल बाला  हिस्सा हुक को नाइफ से दूर हटा देता है।


- यदि कार्ड में छेद है, तो नीडल  छिद्रित सिलेंडर के छेद में प्रवेश करती है और नीडल, हुक को नाइफ  से दूर नहीं हटाती  है।


- इस स्थिति में हुक, नाइफ  के ठीक ऊपर रहता है। इस प्रकार हुक नाइफ के साथ एंगेज्ड  हो  जाते हैं।


- अब लिफ्टिंग ग्रिफ एंगेज्ड हुए हुक को ऊपर की दिशा में ले जाता है।


- चूंकि हुक नेक कॉर्ड, और हार्नेस कॉर्ड के माध्यम से हील्ड वायर से जुड़ा  होता  है, इसीलिए  हील्ड वायर की हील्ड आई में भरा  गया वार्प एन्ड  हुक के साथ ऊपर की ओर उठ जाता है।


- हील्ड वायर के निचले सिरे से जुड़ा लिंगो (डेड वेट) हील्ड वायर को नीचे की स्थिति में लाता है।

No comments:

Post a Comment