Thursday, June 24, 2021

टेरी वीविंग और टेरी फैब्रिक बनाए के लिए लूम स्पेसिफिकेशन्स ( Terry weaving and required loom specifications for terry weaving )

 टेरी वीविंग:

- यह एक विशेष प्रकार की बुनाई है। इसे वार्प पाइल कपड़े के रूप में भी जाना जाता है।

- यार्न के लूप कपड़े के एक तरफ या दोनों तरफ दिखाई देते हैं।

- इस तरह के कपड़े के निर्माण के लिए दो वार्प यार्न श्रृंखलाएं इस्तेमाल की जाती  हैं।

- एक श्रृंखला को ग्राउंड वार्प  कहा जाता है और दूसरी श्रृंखला को पाइल  वार्प  के रूप में जाना जाता है।

- कपड़े की सतह पर लूप का निर्माण इस पाइल वार्प  श्रृंखला द्वारा होता है।

- टेरी फैब्रिक  की बुनाई के लिए वेफ्ट   यार्न की एक श्रृंखला का उपयोग किया जाता है।

टेरी फैब्रिक बनाए के लिए लूम स्पेसिफिकेशन्स:

- टेरी बुनाई या टेरी कपड़े को सामान्य करघे (करघा जो सपाट कपड़े बुनता है) पर नहीं बुना जा सकता है।

- इस बुनाई को एक विशेष यांत्रिक व्यवस्था वाले करघे पर बुना जाता है।

- टेरी लूम पर दो स्वतंत्र लेट-ऑफ मोशन मैकेनिज्म लगे होते हैं।

- लेट ऑफ मोशन पॉजिटिव  रूप से चलित  होते  है।

- टेरी लूम में दो अलग-अलग वार्प बीम का इस्तेमाल किया जाता है।

- टेरी लूम या तो डॉबी या जेकक्वार्ड शेडिंग मैकेनिज्म से लैस होती  है।

- इस करघे में एक विशेष प्रकार की रीड का प्रयोग किया जाता है। रीड  के डेंट की संरचना इस तरह से डिज़ाइन की जाती  है कि पाईल  और ग्राउंड  के वार्प एंड्स   एक डेंट में भरने पर भी अलग-अलग  होते  हैं । इस प्रकार के रीड  में डेंट वायर की दो पंक्तियों का उपयोग किया जाता है।

- करघा परिवर्तनीय रीड स्वीप मोशन  या कपड़े की परिवर्तन शील टेक - अप मोशन  से सुसज्जित होता  है।

- चूंकि टेरी कपड़ा एक भारी कपड़ा होता है, इसलिए इस तरह की मशीन में उपयुक्त टेक-अप रोलर का उपयोग किया जाता है।

- कुछ बुनाई मिलों में बैचिंग मोशन  के माध्यम से कपड़े को कपड़े के रोल पर लपेटा   जाता है। यह बैचिंग मोशन  - डोफिंग समय को कम करती है। कपडे की थान  की लंबाई भी बढ़ जाती है।

टेरी कपड़े के प्रकार:


टेरी कपड़े को विभिन्न आधारों पर वर्गीकृत किया जाता है। टेरी फैब्रिक वर्गीकरण के विभिन्न आधार नीचे दिए गए हैं:


1 - बुनाई के अनुसार:


तीन पिक  टेरी:

फोर पिक टेरी

फाइव पिक टेरी

सिक्स पिक टेरी

लूप ज्यामिति के अनुसार:

क्लासिक टेरी

फैशन टेरी

कपडे के सतह  के अनुसार:


सिंगल साइड टेरी

डबल साइड टेरी

सतह संशोधन के अनुसार:

शियर्ड  टेरी

अन्शियर्ड  टेरी:


उपयोग के अनुसार:

- वाश तौलिया

-हाथ का तौलिया

- नहाने का तौलिया

- स्नान मेट 

- बीच तौलिया

- रसोई का तौलिया

- योग तौलिया

- गोल्फ तौलिया


टेरी वीव का  निर्माण:


No comments:

Post a Comment